केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम शहर में करेंगी निरीक्षण

0
658

लखनऊ। लॉकडाउन के साथ ही कई क्षेत्र ऐसे है, जहां पर लगातार कोरोना पाजिटिव मरीज मिल रहे है। इसको स्वास्थ्य मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। राजधानी में भी कई क्षेत्र ऐसे है, जहां लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने लखनऊ का दौरा किया। टीम ने मरीजों के नमूने लेने के तरीके का निरीक्षण करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को बड़ी संख्या में जांचे और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने के लिए निर्देश दिया है। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिये है। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम 14 दिन तक राजधानी में रहेगी आैर कोविड-19 हॉस्पिटल, जांच लैब, हॉटस्पॉट इलाको और कोरेन्टीन सेंटर का निरीक्षण करेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम राजधानी के हॉटस्पॉट इलाको में पहुची। यहां उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों के लिए जा रहे सैंपल का तरीका देखा आैर दिशा – निर्देश दिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरह से दो सदस्यों की टीम रविवार को लखनऊ पहुची। शासन के अधिकारियों से बैठक के बाद सोमवार को टीम ने कैसरबाग हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां टीम ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक-एक गली में जाकर कोरोना केस के बारे में जानकारी ली। मंत्रालय की टीम में डॉ मनीष चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से सैंपल लेने के तरीकों को जाना और विभाग को बड़ी संख्या में जांचे और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने के लिए कहा।

सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गैप एनालिसिस के लिए मंत्रालय की तरफ से टीम आई है। टीम राजधानी में 14 दिनों तक रहेगी। इस दौरान वो शहर के सभी कोविड-19 हॉस्पिटल, जांच लैब, हॉटस्पॉट इलाको और कोरेन्टीन सेंटर का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी, शासन से नियुक्त कोरोना नोडल अधिकारी डॉ सुनील पांडेय मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना : मेरठ, आगरा, कानपुर में तैनात होंगे वरिष्ठ अधिकारी
Next articleकोविड-19 हास्पिटल : अन्य विकल्प की तलाश शुरु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here