कार्रवाई की मांग पर ठप कर दी ओपीडी, मरीज बेहाल

0
696

लखनऊ। मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मगंलवार की दोपहर पत्नी का इलाज कराने आये पति व देवर द्वारा सीएचसी अधीक्षक सहित महिला डाक्टर व स्टाफ से अभद्रता व गाली-गालौज करने का आरोप लगा है। इस घटना में अधीक्षक द्वारा पुलिस को तहरीर देकर दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया । बुधवार को आक्रोशित डाक्टरो व स्वास्थकर्मचारियों ने ओपीडी ,इमरजेंसी सहित सभी कार्यो का बहिष्कार कर सीएचसी गेट बन्द कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। जिसके चलते लगभग साढे तीन घंटे तक ओपीडी बंद रही जिसमें मरीजों को परेशान होना पड़ा। सूचना पर इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा सीएचसी पहुंचे और डाक्टरो व कर्मचारियों को जाँच के बाद कार्यवाही का आ वासन दीया , जिसके बाद डाक्टरो सहित स्वास्थकर्मी माने जिसके बाद डाक्टरो ने लगभग 12 बजे इमरजेंसी, ओपीडी सहित अपने-अपने कक्षो में बैठकर मरीजो को देखने का काम शुरू किया।

जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के हुलासखेङा गाँव से पत्नी पूनम सिहं की हालत बिगङने पर उसे इलाज के लिये सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ पति जय प्रकाश सिहं से डाक्टरो ने इलाज के बाद पत्नी की हालत गम्भीर देखते झलकारी बाई अस्पताल ले जाने की सलाह देते हुये रेफर कर दिया।लेकिन पत्नी पूनम को झलकारी बाई अस्पताल ले जाने से मना कर महिला डाक्टर सहित स्टाफ से भीङ गया ओर अभद्रता करते हुये गाली-गालौज करने लगा।जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डाँ .मिलिन्द वर्धन समझाने पहुँच,े तो जय प्रकाश सिहं उनके भाई ज्ञान प्रकाश सिहं ने उनसे भी अभद्रता करते हुये गाली-गालौज करते हुये।पत्नी को इलाज के झलकारी बाई अस्पताल लेकर चले गये।जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने मोहनलालगंज पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की माँग की।पुलिस ने दोनो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।

बुद्ववार की सुबह आठ बजे सीएचसी पर ड¬ूटी पर पहुँचे अधीक्षक डाँ0मिलिन्द वर्धन सहित सभी डाक्टरो व स्टाफ ने ओपीडी के चैनल पर ताला बन्दी कर अभद्रता करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की माँग को लेकर कार्यबहिष्कार कर दिया। जिसके बाद इमरजेंसी, ओपीडी सहित सभी स्वास्थ सेवाये ठप्प हो गयी।वही इलाज के लिये दूर-दराज के गाँव से आये सैकङो मरीज परेशान रहे।मामले की जानकारी होने पर मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने पुलिस फोर्स के साथ सीएचसी पहुँचकर अधीक्षक सहित डाक्टरो व स्टाफ से मिलकर जाँच के बाद आरोपी पर कार्यवाही का आ वासन दिया जिसके बाद डाक्टरो सहित स्टाफ ने साढे ग्यारह बजे के करीब काम पर लौटे ओर मरीजो को देखने के साथ इलाज शुरू हुआ।

वही जय प्रकाश सिहं ने बताया पत्नी को ज्यादा ब्लीडिगं होने के चलते हालत बिगङने पर सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ इमरजेंसी में मौजूद अधीक्षक व महिला डाक्टर ने पत्नी पूनम को बिना देखे ट¬ूमर होने के चलते ब्लाडिगं होने की बात कहते हुये झलकारी बाई रेफर कर दिया।उसने बिना जाँच किये ट¬ूमर के चलते ब्लाडिगं होने की बात का विरोध किया तो अधीक्षक सहित महिला डाक्टर व स्टाफ अभद्रता करने लगा ओर बिना रेफर लेटर पर साइन किये रेफर कर दिया ओर उल्टा मुकदमा लिखा दिया।जब की झलकारी वाई अस्पताल में पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुयी है।पीङित ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थविभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की माँग करेगा।

परिजनो का आरोप है अधीक्षक द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में दबाव के बाद आरोपी जय प्रकाश सिहं को गिरफ्तार करने मोहनलालगंज पुलिस झलकारीबाई अस्पताल पहुँची जहाँ आरोपी नही मिला तो भाभी को बचाने के लिये ब्लड निकलवाने पहुँचे दूसरे आरोपी देवर ज्ञान प्रकाश सिहं को अस्पताल से बाहर बुलवाकर जीप में बैठाकर मोहनलालगंज कोतवाली ले आयी जब कि भाभी की जान बचाने के लिये ब्लड देने के बाद आने की बात कहता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी ओर थाने में लाकर लाकप में डाल दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीजीआई में घटिया खाने पर हंगामा, कार्रवाई की मांग
Next articleअनुपयोगी पद तलाश कर समाप्त करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here