लखनऊ। केजीएमयू अब कर्मचारी खुद मत पत्र पर मुहर लगाकर अपने नेता का शुक्र वार को चयन करेंगे। केजीएमयू कर्मचारी परिषद का चुनाव शुक्रवार को होगा। 12 पदों पर 37 प्रत्याशियों ने अलग- अलग पदों पर दावेदारी कर दी है। सभी प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क करने में अपनी ताकत झोंक दी। शुक्रवार को पीडियाट्रिक्स विभाग के सामने बनी पार्किंग के बेसमेंट चुनाव होगा। चुनाव में सबसे रो पारदर्शी चुनाव के लिए जहां चुनाव अधिकारी ने डिजिटल मॉनीटरिंग का फैसला लिया है तो वहीं कोई हंगामा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी की गयी है।
चुनाव अधिकारी एसए अब्बास ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे, जो पांच बजे तक चलेगा। मतदान में कोई भी कर्मचारी पे स्लिप और आईडी दिखाकर मतदान कर सकेगा। इसके बिना मतदान नहीं करने दिये जाएगा। पे स्लिप पर दिये गए इंप्लाई कोड से कंप्यूटर पर कर्मचारी का वैरिफिकेशन भी होगा। पांच बजे के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक विजेताओं के नाम घोषित कर दिये जाएंगे। केजीएमयू चौकी इंचार्ज रमापति सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए बीस पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है।
प्रत्याशियों के लिए बृहस्पतिवार को प्रचार का अंतिम दिन था। शाम पांच बजे प्रचार थम गया। अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने कैंपस में रैली निकाली। इस बीच पूरे कैंपस में विभागों में घूम घूम कर प्रचार किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रदीप गंगवार और विकास सिंह के बीच कांटे होना चर्चा बनी है। जो इस बार एक ही पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। कैंपस में प्रचार के लिए जातीय समीकरण का भी सहारा लिया जा रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.