कानपुर .सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर हर शनिवार व रविवार को रात आठ बजे प्रसारित होने वाले डांस रियलटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 2’ के 10 वर्षीय सुपर डांसर ऋतिक दिवाकर टॉप टेन में सेलेक्ट होने के बाद पहली बार सोमवार को अपने गुरु प्रतीक के साथ अपने होम सिटी कानपुर पहुंचे,. यहां पर नन्हीं सी उम्र में इस कामयाबी को हासिल करने वाले ऋ़तिक का उनकी मां नेहा दिवाकर, पिता गौरीशंकर और बहन ऋतिका ने दिल खोलकर स्वागत किया.
यही नहीं उनके स्वागत के लिए कानपुर के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हर कोई इस नन्हे कलाकार की एक झलक पाने को बेताब था तो कोई उस को पुष्प देकर अपनी फोटो खिंचवा रहे थे. सुपर डांसर रितिक भी अपने शहर में अपनों के बीच बहुत खुश नजर आ रहा था. वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहा था. इन सबके बीच उनके गुरु प्रतीक काफी जोरदार स्वागत किया गया. लोगों ने बताया वह उसके डांस रियलिटी शो को देखने के लिए इंतजार करते थे.












