लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के कंधे के टूटी हड्डी का जटिल सर्जरी की है। इसके बाद कंधा सुरक्षित है। इस मरीज की एक्सीडेंट में मरीज के कंधे की हड्डी टूट कर पसलियों के बीच ढाई महीने तक फंसी रही। डॉक्टरों का दावा है कि अगर कंधे की टूटी हड्डी आठ हफ्ते तक नहीं जुटती है तो आगे चल कर कंधा काम करना बंद कर देता है। हालांकि इस जटिल सर्जरी करने के बाद मरीज के कंधा सही तरीके से काम कर रहा है।
बलरामपुर अस्पताल के आर्थोपैडिक विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद नासिर ने बताया कि करीब 22 सितम्बर को एक्सीडेंट में घायल रज्जनलाल 55 वर्ष इलाज करवाने पहुंचे। पीड़ित के कंधे की हड्डी टूट कर पसलियों बीच फंसी हुई थी। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में काफी दिन तक इलाज किया गया था परन्तु इसके बाद भी हड्डी जुड़ी नहीं पायी थी। इससे पीड़ित को काफी असहनीय दर्द होता था। डॉक्टरों ने पीड़ित को भर्ती लेटरजेट तकनीक से सर्जरी कर पसलियों के बीच फंसी हड्डी को निकालने के बाद कंधे के हड्डी को जोड़ा दिया, इसके बाद कंधे की हड्ी सही हो गयी। इस जटिल सर्जरी करने में एक घंटा लगा था। डॉक्टरों के मुताबिक कंधे में दो रॉड लगे है जो कि कंधे की हड्डी में मदद करते है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है।
अस्पताल के निदेशक डा. राजीव लोचन बताते हैं कि डॉ मोहम्मद नासिर, डॉ एमपी सिंह, डॉ शाहिद रजा की संयुक्त टीम ने यह सर्जरी की है। डॉ नासिर के मुताबिक यह सर्जरी अगर निजी अस्पतालों में की जाती तो इसमें करीब एक लाख रुपयें का खर्चा आता है, जबकि बलरामपुर अस्पताल में यह सर्जरी निशुल्क की गई है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.