Advertisement
Home Medical News बढ़ी जागरूकता : कम बर्न के मरीज पहुंचे अस्पताल

बढ़ी जागरूकता : कम बर्न के मरीज पहुंचे अस्पताल

0
1142

लखनऊ। दीपावली पर जमकर पटाखे फोड़े गये, लेकिन लोगों जागरूकता व तेज आवाज वाले पटाखों को न दगाने की जागरूकता से जलने की घटनाएं कम हो पायी। इस कारण पटाखों जलने वालों की संख्या बहुत कम रही। केजीएमयू से लेकर अस्पतालों के आंकड़ों को देखा जाए तो सिर्फ आठ लोगों को भर्ती करना पड़ा । शेष मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। यही नहीं दीपावली पर जमकर मिठाई खानेव अन्य व्यजन खाने से हाजमा बिगड़ने वालों की संख्या भी लगातार बनी रही। इस तरह के मरीज सिविल 47, बलरामपुर में 31, लोहिया में 53 लोग इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे।

अस्पतालों के आंकड़ों को देखा जाए तो गत वर्ष कुल 173 लोग दीपावली में घायल हुए थे, इनमे छह गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ा था। वहीं इस वर्ष किं ग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अलावा लोहिया अस्पताल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ( सिविल), तथा बलरामपुर अस्पताल में कुल 140 लोग पहुंचे, जिनमें से आठ लोगों को भर्ती किया गया है। केजीएमयू में सबसे ज्यादा पांच, बलरामपुर में दो और सिविल अस्पताल में एक को भर्ती किया गया है। जब कि अन्य अस्पतालों में पटाखों से जले लोगो की संख्या न बराबर रही।

आंकड़ों के अनुसार केजीएमयू में 37 पटाखों से घायल मरीज पहुंचे। इनमें 04 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण भर्ती किया गया। इनमें ज्यादातर मरीज प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में दीपावली में लगभग 53मरीज पहुंचे। यहां पर अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। जबकि एक मरीज को भर्ती कर लिया गया। वही गोमती नगर के लोहिया अस्पताल में 35 मरीज फुलझड़ी व अन्य कारणों से जले होने के कारण पहुंचे। इनमें किसी को भर्ती नहीं किया गया। जब कि जिला अस्पताल बलरामपुर में 14 मरीज क्षेत्रों से पहुंचे। इनमें दो मरीजों को भर्ती किया गया।

बलरामपुर अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती विजय (25) का पूरा चेहरा और गला झुलस गया है। परिवारीजनों ने बताया कि वह अनार जला रहे थे। अनार को फुस्स जानकर वह झुककर उसे देखने लगे। अचानक अनार से चिनगारियों निकली और विजय चेहरे समेत पूरे गले को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। वहीं सिविल में भर्ती नगमा (18) और बलरामपुर में भर्ती कशिश (8) दीये की चपेट में फ्राक के आने से झुलस गईं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअस्पताल हो गये हाई अलर्ट
Next articleप्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस रही सक्रिय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here