लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती चल रहे सात कोरोना पाजिटिव में दो मरीजों को डिस्चार्ज करने की तैयारी है। इन दोनों की कोरोना की जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद यह निर्णय इलाज कर रही कोविड- 19 की टीम ने लिया है। कल इन दो कोरोना पाजिटिव मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद राजधानी में कोरोना से ठीक होने वाले चार मरीज हो जाएंगे। आज ही पीजीआई में भर्ती बालीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि केजीएमयू में कोरोना पाजिटिव के सात मरीज भर्ती चल रहे है। इनका इलाज कोविड -19 की टीम कर रही है। इन लोगों में 14 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर डाक्टर हैरान थे। जिन दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उनमें एक केजीएमयू के रेजीडेंट डाक्टर है, जो कि महिला डाक्टर का इलाज करने के दौरान संक्रमित हो गये थे। इसके अलावा दूसरा मरीज भी महिला डाक्टर के सम्पर्क में आने के कारण ही संक्रमित हो गया था। इन दोनों की रिपोर्ट लगातार अब निगेटिव आ रही है। इलाज कर रहे डाक्टरों के कल इन दोनों को डिस्चार्ज करने की तैंयारी कर ली है। कल दोनों मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद राजधानी में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या चार हो जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












