जूनियर बच्चन भी कर रहे हैं ‘आरंभ‘ का बेसब्री से इंतजार

0
815

करण जौहर, ट्विंकल खन्ना और प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड के बड़े नामों के बाद, इस बार अभिषेक बच्चन ने भी स्टार प्लस की नवीनतम पेशकश ‘आरंभ‘ को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों गोल्डी बहल (निर्देशक) और सृष्टि आर्या (निर्माता) को इसके लिए शुभकामनायें भी दी हैं।

अभिषेक बच्चन के निर्माताओं; गोल्डी बहल और सृष्टि आर्या के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। इन लोगों ने द्रोण पर एक साथ काम किया था। ‘आरंभ‘ का नया प्रोमो देखने के बाद, जूनियर बच्चन ने इस शो को देखने के लिए अपनी उत्सुकता के बारे में ट्वीट किया।

‘आरंभ‘ में दो सभ्यताओं-आर्यों एवं द्रविड़ों के बीच के टकराव को बयां किया गया है। आर्य द्रविड़ों की भूमि पर बसने के बारे में सोचते हैं तो द्रविड़ अपनी सभ्यता की रक्षा करने की कोशिश करते हैं। पर्दे पर बेहतरीन पलों का सृजन करने के लिए प्रसिद्ध गोल्डी बहल को अपने प्रिय दोस्त अभिषेक बच्चन से शुभकामनायें मिली हैं। पर्दे पर इतने भव्य प्रोमोज देखने के बाद, हमारा इंतजार अब समाप्त होने वाला है, क्योंकि आरंभ का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात 9 बजे 24 जून से स्टार प्लस पर आरंभ हो रहा है।

Previous articleगोमती को स्वच्छ रखने मे हर वर्ग को आगे आना पड़ेगा  
Next articleसंदिग्ध हालात में दंपत्ति की कमरे में मिली लाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here