गजब: जांच में पुरुष के यूट्रस, होश उड़े

0
824

लखनऊ। कानपुर रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक मरीज को पेट का सीटी स्कैन कराने के बाद रिपोर्ट ने होश उड़ा दिये। डाइग्नोस्टिक सेंटर द्वारा दी गयी रिपोर्ट में पुरूष मरीज के गर्भाशय मौजूद होने की भी रिपोर्ट दे दी गयी थी। इसके बाद तो मरीज के बेहाल हो गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। जब परिजनों ने इसकी शिकायत डायग्नोस्टिक सेंंटर के जिम्मेदारों से किया, तो ह्यूमन इरर बताकर दूसरी रिपोर्ट बना दे दी गयी। उधर सीएमओं ने इस जांच रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच करने के निर्देश दे दिया है।

उधर इलाज कर रहे डाक्टर ने शक के आधार पर  मरीज को सीटी स्कैन जांच दोबारा करा दी। ऐसे में डाइग्नोस्टिक सेंंटर की लापरवाही से मरीज को आर्थिक व मानसिक दोनों प्रकार की हानि पहुंची है। ऐसे में जांच कराने वाले मरीज का कहना है कि पुरुष में गर्भाशय होना बताया जा सकता है। तो बाकी की रिपोर्ट पर कैसे सही हो सकती है। मरीज सचिन (बदला नाम) का शुगर अक्सर कम हो जाता है, कुछ दिन पहले उनका शुगर एक बार फिर गिर गया, तो स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए तो जांच के बाद डाक्टरों ने पेट का सिटी स्कैन कराने का परामर्श दिया।

दो जून को मरीज के पेट का सिटी स्कैन कानपुर रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर से हुआ। यहां तक तो सब ठीक रहा, लेकिन जब रिपोर्ट आयी तो उसमें गर्भाशय मौजूद बताया गया था। बेहाल मरीज ने अपने डाक्टरों को जांच रिपोर्ट दिखायी तो इसे मानने से इंकार कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने गलत रिपोर्ट की शिकायत डायग्नोस्टिक सेंंटर के जिम्मेदारों अधिकारियों से की ,तो उन्होंने आनन-फानन में कुछ लोगों को फटकार लगाकर नयी रिपोर्ट बनाकर दे दी आैर कहा गया कि अब रिपोर्ट सही है टाइपिंग में गड़बड़ी हो गयी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइमरजेंसी में हालात से निपटने की विशेषज्ञों ने दी जानकारी
Next articleफिजियोथेरेपी में उत्कृष्ट कार्य के लिए डा. संतोष सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here