लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नवनियुक्त निदेशक डा. एके त्रिपाठी चाहते है कि संस्थान को चिकित्सा शिक्षा व क्लीनिकल क्षेत्र में देश के उच्चस्तरीय संस्थानों में गिना जाए। डा. त्रिपाठी शुक्रवार को संस्थान में निदेशक पदग्रहण करेंगे।
डा. त्रिपाठी ने बताया कि लोहिया संस्थान में चिकित्सा शिक्षा, शोध के अलावा प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा। ताकि विशेषज्ञ डाक्टर कहीं भी उच्चस्तरीय गुणवत्तापूर्ण इलाज करने में सक्षम हो। डा. त्रिपाठी बताते है कि लोहिया संस्थान में अभी इमरजेंसी सेवा नहीं है। इस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाया जाएगा, ताकि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पर लगातार मरीजों का दबाव बना रहता है।
उन्होंने बताया कि ज्वाइन करने के बाद हाइपर टेंशन, कैंसर, गुर्दा रोग, आदि जटिल बीमारी से बचाव की जानकारी देने के लिए वह प्रिवेंटिव क्लीनिक की शुरुआत लोहिया संस्थान में करना चाहते है। उन्होंने बताया कि यहां पर मरीजों की भीड़ बहुत होती है कि घंटो लाइन लगा रहने पड़ता है आैर दूर दराज से सर्जरी के लिए मरीज आते है। मरीजों की वेंटिग लम्बी रहती है। उनकी कोशिश होगी कि मरीजों की वेंटिग कम की जाए आैर जल्द आैर गुणवत्ता पूर्ण इलाज मिल सके।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












