केजीएमयू: जल्द पता चल जाएगा इस उपकरण से फंगस, बैक्टीरियल व अन्य संक्रमण का पता

0
617

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब जटिल संक्रमण में फंगस, बैक्टिरीयल तथा अन्य संक्रमण की जल्द पहचान की जा सकेगी। यहां पर उच्चस्तरीय मालदी – टाफ एस मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा मैट्रिक्स-असिस्टेड लेजर डेसोरेशन इओनाइजेशन-टाइम ऑफ फ्लाइट मास स्पेक्ट्रोमेट्री इन क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उच्चस्तरीय मालदी – टाफ एस मशीन की सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह सुविधा चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जिससे अब मरीजों को सटीक जांचे और बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता जैन ने बताया कि नयी मशीनें एवं तकनीक से बैक्टिरियल फंगल एवं क्षय रोग जैसे संक्रमणों की पहचान एवं निदान कर रही हैं।

आयोजन सचिव एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की असि. प्रो. शीतल वर्मा ने बताया कि उनके विभाग द्वारा मालदी – टाफ एस मशीन के उद्घाटन से पूर्व तीन हजार टेस्ट प्री ट्रायल के तौर पर किये जा चुके हैं। नई मशीन द्वारा नए संक्रमणों जैसे कि कैडिडा आरिस, सूडोमोनासओराजी हबीपान्स,ओंकोबैक्ट्ररम एंथ्रोपी आदि फंगस इत्यादि का सटीक इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में नये जीवाणुओं व फंगस को पहचान कर इलाज कि या जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मशीन से जल्द ही संक्रमण की पहचान किये जाने के कारण केजीएमयू का संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम बेहतर हो सकेगा।

यही नहीं मशीन के प्रयोग से एंटीबायोटिक्स के गलत इस्तेमाल पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा तथा मृत्यु दर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर होने वाले खर्च में कमी आएगी। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर मशीन को संचालित करने का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में डॉ. विमला वैंकटेश, डॉ. आर के कल्याण, डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं डॉ. शीतल वर्मा ने वक्ता के तौर पर प्रतिभाग किया। सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार, डीन, रिसर्च सेल प्रो.आरके गर्ग, प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा, एसजीपीजीआई की प्रो. उज्जला घोषाल, डॉ. रंगमई मारक तथा राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान के डा. विनीता मिततल सहित मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्रदूषण से फिर स्कूल बंद
Next articleनवजात की देखभाल व स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए करेंगे जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here