लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव ग्रुप की कमी लगातार बरकार है। कई ब्लड कैम्प लगाने के बाद शनिवार की रात में ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव आउट आफ स्टाक हो गया, जिसके कारण बाहर से आने वाले मरीजों को लौटाना पड़ गया। ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा का कहना है कि अभी लोगों से अपील करके ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव का रक्तदान कराया जा रहा है।
ब्लड बैंक में पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है कि ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव का स्टाक मानक के अनुसार बन नहीं पा रहा है। ब्लड बैंक लगातार ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर रक्तदान करा रहा है। इसके बाद भी कमी को पूरा नहीं हो पाया है। कुछ दिन पहले केजीएमयू के मेडिकोज जो कि खुद ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव थे। उन्होंने रक्तदान करके कमी को पूरा करने की कोशिश की थी। ब्लड बैक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा का कहना है कि पता नहीं क्यों पिछले कुछ दिनों से अचानक इसी ब्लड ग्रुप की मांग बनी है।
केजीएमयू में काफी गंभीर मरीजों को लगातार इस ब्लड ग्रुप की यूनिट दी जा रही है। अगर ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव रहता है तो किसी को मना नही किया जाता है। बीती रात यह ग्रुप आउट आफ स्टाक होने पर बाहर के ग्रुप के मरीजों को रोका गया। प्राथमिकता भर्ती मरीजों को पहले है, उनमें जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है। ब्लड ग्रुप के लिए जल्द ही एक आैर ब्लड कैंम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा रक्तदान करने वाली संस्थाओं व आम व्यक्तियों से अपील किया जा रहा है कि ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव का दान करें।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












