लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार का स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पिंक रिबन रैली परिसर में निकाली गई। रैली में खास बात यह थी कि गुलाबी कपड़ें डॉक्टरों, पैरामेडिकल व कर्मचारियों पहने हुए थे आैर हाथों में गुलाबी गुब्बारे भी लिए थे। स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। हाथों में गुलाबी- गुब्बारे लेकर तीमारदारों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक किया।
केजीएमयू कुलपति कार्यालय से पिंक – रिबन रैली निकलना शुरु हुई। यहंा से रैली एनॉटमी विभाग होते हुए कलाम सेंटर पहुंची। रैली में आकर्षण का केन्द्र गुलाबी गुब्बारे लिए हुए थे। रैली में कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट, क्वीनमेरी की डॉ. एसपी जायसवार, इंडोक्राइन विभाग के डॉ. आनंद मिश्र, रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर, डॉ. हैदर अब्बास, डॉ. विनोद जैन, डॉ. अरूण चतुर्वेदी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्तन कैंसर पर पुस्तक का विमोचन हुआ। 26 पेज की किताब हिन्दी में हैं। महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाव व इलाज की पूरी जानकारी किताब में उपलब्ध है।

कलाम सेंटर पर रैली समापन पर कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि स्तन कैंसर कम उम्र की महिलाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। भारत में 30 साल की महिलाओं में भी यह गंभीर बीमारी देखने को मिल रही है।
इंडोक्राइन सर्जन डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि अगर स्तन कैंसर का समय पर सही इलाज हो तो 90 प्रतिशत तक ठीक हो सकता है। अफसोस की बात यह है कि 60 फीसदी महिलाएं अंतिम अवस्था में अस्पताल आ रही हैं। ऐसे में डॉक्टरों के पास करने के लिए कुछ खास नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्तन में गांठ का अहसास हो, तो तत्काल विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह लें।












