Advertisement
Home Medical News इंटव्यू शुरु , जल्द होगा लोहिया संस्थान निदेशक पद के नाम की...

इंटव्यू शुरु , जल्द होगा लोहिया संस्थान निदेशक पद के नाम की घोषणा

0
868

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नये निदेशक पद के लिए आज से साक्षात्कार शुरू हो गया। साक्षात्कार में लोहिया संस्थान के अलावा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, पीजीआई सहित कई चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ डाक्टरों ने निदेशक पद पर दावा किया है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेंय की अध्यक्षता में चल रहे साक्षात्कार की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार के बाद नये निदेशक पद नाम की घोषणा की जा सकती है।

लोहिया संस्थान में सितम्बर में निदेशक डा. दीपक मालवीय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से निदेशक का पद रिक्त चल रहा था। नये निदेशक का चयन होने तक डा. मालवीय को ही कार्यवाहक निदेशक की जिम्मेदारी सौपी गयी थी। कई बार साक्षात्कार टलने के बाद आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निदेशक के पद के लिए साक्षात्कार शुरू किया गया। साक्षात्कार कमेटी में केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट व प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे शामिल है।

साक्षात्कार में केजीएमयू ,पीजीआई के अलावा लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपना दावा निदेशक पद के लिए कि या है। हालांकि निदेशक पद के लिए कुल 32 विशेषज्ञ डाक्टर साक्षात्कार के लिए बुलाये गये है। आज साक्षात्कार के दौरान चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो केजीएमयू आैर पीजीआई के डाक्टरों की दावेदारी ज्यादा आंकी जा रही थी। जब कि कुछ लोग लोहिया संस्थान के एक डाक्टरों को भी निदेशक पद का प्रमुखता से दावेदार बताया जा रहा था। बताया जाता है कि शासन चुनाव आचार संहिता लगने से पहले निदेशक का चयन कर लेना चाहती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleरिसर्च के लिए केजीएमयू के 26 विशेषज्ञ डाक्टर सम्मानित
Next articleलोहिया संस्थान में मरीज की मौत, डाक्टर को पीट दिया…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here