Advertisement
Home Uttar Pradesh उद्योगपति और सरकार, गाड़ी के दो पहिए, साथ काम करेंगेः ब्रजेश पाठक

उद्योगपति और सरकार, गाड़ी के दो पहिए, साथ काम करेंगेः ब्रजेश पाठक

0
509

 

 

 

 

 

 

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लखनऊ निवेशक सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने करोड़ों रुपये के निवेश की दी जानकारी

 

 

 

 

 

लखनऊ। उद्योगपति और सरकार, गाड़ी के दो पहिए हैं। एकसाथ चलने पर ही लक्ष्य हासिल होगा। प्रदेश विकास पथ पर है, हमें इसे और आगे ले जाने में आपका सहयोग चाहिए। गुंडे और माफियाओं का जमाना अब चला गया। आज का उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास को प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था का राज है। मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लखनऊ निवेशक सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह विचार रखे। उन्होंने करोड़ों रुपये के निवेश की भी जानकारी दी।

 

 

 

 

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश के हाल से हम सभी वाकिफ हैं। गुंडे और माफिया विधानसभा में खुलेआम चले आते थे। आज यही माफिया प्रदेश छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नई औद्योगिक नीति को लागू किया है। इससे प्रदेश में निवेश के द्वार भी खुले हैं। आज भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों का पूरा भरोसा है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईआईए को इस कार्यक्रम को आयोजित कराने पर बधाई दी।

 

 

 

कहा कि पुराने सरकारें उद्योगपतियों का शोषण करती थीं। अपहरण, लूट और फिरौती वसूलने का काम होता था। आज का दौर बदल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में सिर्फ गुंडई होती थी। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता सड़क पर गुंडई करते थे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति भी मौजूद रहे।

*शहरों से एयर कनेक्टिविटी*
लखनऊ से आज हर प्रमुख शहर की एयर कनेक्टिविटी है। यही कारण है कि कारोबार भी बढ़ रहा है। अब व्यापारियों को बाहर जाकर काम करने की जरूरत नहीं है। वे अपने गृह जनपद से ही कारोबार कर सकते हैं। उन्होंने अमरोहा की ढोलक, पीलीभीत की बांसुरी, लखनऊ के चिकन कारोबार, प्रयागराज के अमरूद अलीगढ़ के ताला, मुरादाबाद के पीतल उद्योग, मेरठ के खेल उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि आज व्यापारी अपने घर से ही व्यापार कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक विशेष प्रोडक्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूपी के ओडीओपी प्रोडक्ट्स की सराहना की है। आज देशी-विदेशी मेहमानों को यह प्रोडक्ट तोहफे में भी दिए जा रहे हैं। भाजपा सरकार लोगों को रोजगार दे रही है। उन्होंने अपनी मेक्सिको, ब्राजील और आर्जेंटीना की सफल यात्रा का भी ब्यौरा दिया। बताया कि करोड़ों रुपये के एमओयो साइन हुए हैं। कहा कि इसी साल फरवरी में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने पीएम मोदी आएंगे।

*निवेश की हुई प्राप्ति*
– शालीमार कार्पोरेशन लिमिटेड 2032 करोड़
– ओमेक्स लिमिटेड 1500 करोड़
– अमरावती ग्रुप 1400 करोड़
– रिषिता डेवलपर्स 903 करोड़
– एरोलॉय टेक्नोलॉजी 300 करोड़
– सेफायर इंफ्राटेक्चर 226 करोड़
– लैब कैम पैथ 45 करोड़

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleKgmu: इस लैब में हाईटेक व होगी सटीक जांच
Next articlePGI: डॉ आकाश माथुर को सर्वश्रेष्ठ शोध का पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here