लखनऊ। सभी चिकित्सा संस्थानों,मेडिकल कालेजों तथा केजीएमयू में अब जल्द ही इंडियन गाइडलाइन के तहत प्रोस्टेट कैंसर का इलाज व सर्जरी की जाएगी। देश के बड़े चिकित्सा संस्थानों के 40 विशेषज्ञ परामर्श करके नयी गाइडलाइन तैयार कर रहे हैं। इस गाइडलाइन के बनवाने की टीम में केजीएमयू के वरिष्ठ सर्जन डॉ एचएस पाहवा भी शामिल है।
इसकी गाइडलाइन को बनाने के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल इसका नेतृत्व कर रहा हैं। विशेषज्ञों की टीम में केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के डॉ एचएस पाहवा प्रदेश से शामिल हैं। अब तक देश भर में प्रोस्टेट कैंसर का इलाज व सर्जरी वेस्टर्न गाइडलाइन के अनुसार ही किया जा रहा है।
डॉ एचएस पाहवा ने बताया कि हमारे देश की परिस्थितियां अलग हैं, जिससे सर्जन को सर्जरी में कई बार परेशानियों का सामना भी करते है। इसलिए अब इंडियन गाइडलाइन तैयार करने के लिए जल्द ही टाटा इंस्टिट्यूट में इसको लेकर बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें देश भर के विशेषज्ञ सर्जन शामिल हुए। इसमें चर्चा हुई कि प्रमुख रूप से देश में ज्यादातर मरीज एडवांस स्टेज में आते हैं, उनकी डायग्नॉसिस भी अलग होती है। हमारे देश में ग्रामीण पृष्ठभूमि के मरीज ज्यादा होते हैं इसलिए इलाज भी कॉस्ट इफेक्टिव चाहिए। इन्हीं सब बिंदुओं पर चर्चा हुई है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












