Advertisement
Home Medical News 191 देशों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगा India : आईसीसीआर

191 देशों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगा India : आईसीसीआर

0
429

न्यूज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत शनिवार को विश्वभर के 1,300 शहरों में योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
इन कार्यक्रमों से देश की प्राचीन परंपरा आैर सौम्य ताकत को प्रदर्शित किया जाएगा।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग भी इस अवसर पर इस्लामाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

बयान के अनुसार आईसीसीआर “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ पर दुनिया के लगभग हर देश को योग से जोड़ रहे हैं। अमेरिका जैसे देशों में कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि आईसीसीआर 21 जून को 191 देशों में 1,300 से अधिक स्थानों पर 2,000 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित करेगी।

सिंगला ने बताया कि आईसीसीआर ‘योग बंधन” नामक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है, जिनमें ब्राजील, अर्जेंटीना, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर आैर दक्षिण कोरिया सहित 15 देशों के 17 योग गुरुओं आैर प्रशिक्षकों की भागीदारी रहेगी।

दिल्ली में ऐसे विदेशी योग गुरु जंतर मंतर, कुतुब मीनार, पुराना किला आैर हुमायूं के मकबरे पर कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर, भोपाल जैसे शहरों में भी ‘योग बंधन” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleरत्ना डांस अकादमी में हुआ बच्चों का योग प्रशिक्षण
Next articleआउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने निगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here