न्यूज । भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है।
कप्तान रोहित शर्मा (2024) के बाद अब सूर्य कुमार यादव (2026) की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।
ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम भारत बन गई है।.
T20 वर्ल्डअहमदाबाद के जिस नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना 3 साल पहले टूटा था उसी मैदान पर सूर्या सेना ने इतिहास रच दिया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को 2023 में वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर करोड़ों भारतीयों का दिल चकनाचूर कर दिया था. अब इसी मैदान पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी बार और ओवरऑल तीसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया।
इससे पहले भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007, रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।












