इन मेडल्स की यह है…..

0
687

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में होने वाले 13 वें दीक्षांत व 113 वें स्थापना समारोह में मेडिकोज को दिये जाने वाले स्वर्ण, रजत व कास्य पदक के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है। दोनों समारोह के लिए 159 पदक लगभग पांच लाख रूपये की कीमत से बनवाये जा रहे है। बताया जाता है कि बाद में कुछ पदक आैर बनवाये जा रहे है।

केजीएमयू में 23 व 24 दिसम्बर को आयोजित होने वाले स्थापना व दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में है। दीक्षांत समारोह में प्रतिष्ठित पदक हीवेट, चांसलर, विश्वविद्यालय पदक सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा भी अन्य पदकों में स्वर्ण के अलावा रजत व कास्य पदक भी महत्वपूर्ण होता है। केजीएमयू के सूत्र बताते है कि इस बार पहले चरण में सभी पदक मिलकर 159 पदक बनाने के आर्डर दिया गया है। यह पदक कहां बन रहे है। इसकी जानकारी गोपनीय रखी गयी है। दिये गये आर्डर में स्पष्ट कहा गया है कि पदकों की संख्या घट बढ़ सकती है। बताया जाता है कि पदकों की कुल कीमत पांच लाख रुपये के आस-पास आ रही है।

इसमें हीवेट, चांसलर की कीमत लगभग चार हजार पांच सौ पचास रुपये है, जब कि विश्वविद्यालय पदक के अलावा अन्य 100 स्वर्ण पदकों की कीमत तीन हजार चार सौ के आस-पास प्रत्येक पदक है। इसके अलावा रजत पदक की संख्या लगभग 49 पदक है। इनमें एक पदक की कीमत तीन हजार दो सौ रुपये के आस-पास आंकी गयी है। जब कि कास्य पदक कुल आठ ही है। इनमें एक पदक की कीमत कुल एक हजार 47 रूपये के आस-पास होगी। बताया जाता है कि इनमें कुछ स्वर्ण व अन्य पदको की संख्या बढ़ायी भी गयी है।

Previous article…यहां अब ओवर टाइम घोटाला !
Next articleदेश में इन डाक्टरों की कमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here