मात्र इतने दिनों में 25,418 ने कोरोना से जीती जंग

0
860

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि ठीक होन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों में होम आइशोलेशन के मरीज ज्यादा है। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों में संक्रमण से ठीक होने में समय लग रहा है। यहां पर कम संख्या में मरीज डि स्चार्ज हो रहे है।
अगर आंकड़ों को देखा जाए तो 22 अप्रैल को 6207 संक्रमित मरीज ठीक हो गए, जबकि 23 अप्रैल को 7165 मरीज कोरोना संक्रमण से जंग जीत गए। इसी प्रकार 24 अप्रैल को 5799 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से जीत हासिल की। 25 अप्रैल को भी 6247 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गये। इस प्रकार चार दिनों में 25, 418 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। यह अलग बात है कि इनमें सबसे ज्यादा संख्या होम आइसोलेशन के मरीजों की है। कोविड-19 अस्पतालों से संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अभी कम है।

Previous articleसीरो पॉजिटिव लोगों में एंटीबॉडी के अभाव के चलते कोविड ने पकड़ा जोर
Next articleकोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5187,14 मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here