आईएमए चुनाव में डा. रमा श्रीवास्तव अध्यक्ष बनी

0
988

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में हुए चुनाव में आज डा. रमा श्रीवास्तव आईएमए लखनऊ शाखा की बहुमत से अध्यक्ष बनी। रविवार को रिवरबैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन में कार्यकारिणी के चुनाव में डा. रमा श्रीवास्तव ने डा. आर.बी.सिंह को कड़ी टक्कर दी आैर यह जीत हासिल की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. रमा श्रीवास्तव ने बातचीत में बताया कि उनका पहला कदम स्कूली व अन्य लड़कियों को हेल्थ हाइजीन के प्रति जागरूक करना होगा। इसके अलावा डाक्टरों से अपील करूगी कि वह आईएमए से जुड़े ताकि डाक्टरों की समस्या का निदान कराया जा सके।

यह जानकारी चुनाव अधिकारी डा. राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष डा. मनोज अस्थाना व डा. एस सी श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गये। इसके अलावा अवैतनिक सचिव डा. जेडी रावत निर्विरोध बने। जबकि वित्त सचिव पद पर निर्विरोध डा. विनीता मित्तल चुनी गयी।

वहीं संयुक्त सचिव के चार पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें डा अलीम सिद्दीकी, डा सरिता सिंह, डॉ अमित अग्रवाल और डॉक्टर मनीष टंडन विजयी घोषित किये गए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए डा आर बी सिंह, डा सुमीत सेठ, डा वरिजा सेठ, डा के एन पाटनी, डा एस के रावत, डॉ प्रांजल अग्रवाल, डा एस एन शंखवार, डा मनीष टंडन, डा रितु सक्सेना व डा अनिल अग्रवाल, डा. एस एन शंखवार चुने गये

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमेडल मिलने से ही नही जार्जियन बनने पर खुश थे मेधावी
Next articleपीएनबी का विशेष कार्ड कुंभ मेले के लिए जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here