इलाज में लेजर चिकित्सा महत्वपूर्ण

0
1449

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लेजर तकनीक से इलाज किया जा रहा है। लेजर तकनीक से त्वचा सम्बधी, चेहरे की झुर्रियां, जन्मजात विकृतियों,टेटू हटाने सहित अन्य इलाज किया जा रहा है। लेजर तकनीक से प्रदेश के बहुत कम अस्पतालों में होता है। यह जानकारी देते हुए प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. एके सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि यहां पर लेजर के उपकरणों से सुसज्जित लेजर सुइट भी स्थापित की गयी है। डा. सिंह ने बताया कि स्पंदित डाई लेजर में रक्तवाहिनियों से जुड़े अनियमितताओं का उपचार इस विधि से किया जाता है। कार्बन डाइआक्साइड लेजर तकनीक में कैूलाइड, मस्से, त्वचा के मलिनकिरण, मुहांसे के निशान, सर्जिक ल निशान, छोटे टयूमर चेहरे की झुर्रियां आदि का इलाज किया जाता है। एनडीवाईएजी याग लेजर तकनीक से अनचाहे बालों को हटाना, टेटू को हटाना,गहरे रंग की त्वचा वाले रोगों को सफलता पूर्वक किया जाता है।

उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण यह है कि लेजर से तकनीक से इलाज कराने के लिए भारत के बाहर से लोग आ रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसी अस्पताल में तकनीक का प्रयोग नही किया जा है। डा. सिंह ने बताया कि लेजर तकनीक से इलाज कराने के लिए कम शुल्क रहा है। लोगों में अभी इसके प्रति जागरूकता काफी कम है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleरक्तदान शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान
Next articleउन्मूलन के लिए टीबी दर गिरना काफ़ी नहीं, गिरावट में तेज़ी अनिवार्य है: नयी WHO रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here