लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग,एक मरीज की मौत !

0
183

 

Advertisement

 

 

 

 

 

लखनऊ। कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी स्थित राजकीय लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की रात भीषण आग लग गयी। अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित महिला मेडिसिन व आईसीयू के पास कमरे में लगी आग ने देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें फैलती देख अस्पताल में भगदड़ मच गयी। आग को तीसरे तल को भी अपनी जद में ले लिया। आग आैर दमघांेटू धुंआ तेजी से बढ़ने लगा। तीमारदार मरीजों को बाहर की ओर भागने लगे। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़िया पहुंची। अंदर फंसे मरीजों फायर बिग्रेड कर्मचारियों की मदद से निकाल लिया गया। बताया जाता है कि आग की घटना में एक मरीज की आईसीयू में बेड नंबर 314 पर भर्ती था। आग लगने पर ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने से उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मौके पर पहुंचे डिफ्टी सीएम ने आग लगने की जानकारी अधिकारियों से ली आैर बाहर निकाले गये मरीजों को तत्काल केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल एम्बुलेंस से शिफ्ट कराया गया। देर रात तक बताया जाता है कि दो सौ से ज्यादा मरीजों को शिफ्ट कि या। मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस आयुक्त लखनऊ , जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, डीजी हेल्थ समेत कई थानों की पुलिस बल पहुंच गये।

 

 

 

 

 

 

 

 

सोमवार की रात लगभग नौ बजे आग अस्पताल के दूसरे तल के महिला मेडिसिन वार्ड के बगल के बंद कमरे में लगी। बंद कमरे से काले धुंए निकलते देख तीमारदारों में हड़कंप मच गया था। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। बढ़ती आग वार्ड को भी चपेटे में ले रही थी। तीमारदार चीख पुकार मचाने लगे आैर अपने मरीजों को उठा लेकर बाहर की ओर भागना शुरू कर दिए थे, कर्मचारियों व अधिकारियो ने अस्पताल में लगे सीज फायर को तोड़ आग पर काबू पाने की कोशिश की।

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन आग बुझाने में विफल रहे। सबसे ज्यादा बेहाल आईसीयू के मरीज हो गये। बताया जाता है कि राजकुमार प्रजापति उम्र 61 वर्ष आईसीयू के बेड नम्बर 314 पर भर्ती थे। जहां पर आक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से मौत हो गयी। मरीज को 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था । मृतक की पत्नी लक्ष्मी, 2 बेटे और 2 बेटी हैं । हुसैनगंज के छितवापुर के रहने वाले है। उनके साथ अस्पताल में बेटे दीपेंद्र प्रजापति और दामाद सूरज मौजूद थे लेकिन अस्पताल और पुलिस प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा है । अस्पताल में आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। चारों ओर भगदड़ मची थी। सभी मरीजों को बचाने में जुटे थे। इस बीच आग की सूचना पाकर आसपास के फायर स्टेशनों से लगभग एक दर्जन दमकल की गाड़ियां और दो हाइड्रोलिक गाड़ी की मदद से फायर टीम आग पर काबू पाने में जुट गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुरे अस्पताल में देर रात्रि तक अफरा तफरी का माहौल मचा रहा। रात एक बजे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पुलिस आयुक्त लखनऊ , जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, डीजी हेल्थ समेत कई थानों की पुलिस बल मौजूद रहे। आग लगने के करीब एक घंटे पश्चात मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंच कर हाल जाना और बताया कि अस्पताल में कुल दो सौ मरीज भर्ती थे जिन्हे सुरक्षित बाहर निकाल दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। इस आग से किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंसों से मरीजों को अस्पतालों में शिफ्ट कराने का कार्य जारी था।

Previous articleभारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Next articleप्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम प्रधान निभा रहे अहम भूमिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here