Holi : अस्पतालों में सिर्फ emergency सेवा, OPD रहेगी बंद

0
462
Photo Credit: TheHealthSite.com

 

 

 

 

 

 

दुर्घटना या इमरजेंसी में 108 पर फोन करें

 

लखनऊ। होली में केजीएमयू, लोंिहया संस्थान सहित बलरामपुर अस्पताल, सिविल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को इलाज उपलब्ध रहेगा। इमरजेंसी में मरीज को जांच से लेकर इलाज की सुविधा दी जाएगी। गंभीर मरीजों को भर्ती करने की पूरी व्यवस्था की गयी है। होली में चोटिल व घायल होने वालों के लिए 100 से ज्यादा बिस्तर आरक्षित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

होली में 108 एम्बुलेंस सेवा होली में अलर्ट मोड पर रहेगी। किसी भी दुर्घटना या अन्य इमरजेंसी में नि:शुल्क एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त के लिए 108 नम्बर पर फोन कर सकते हैं। 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि 108 सेवा की सभी एम्बुलेंस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातस्थिति में आए मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जाएगा। कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट या सांस से सम्बंधित समस्या, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित समस्या होने, या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नम्बर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। सभी अस्पतालों ने इमरजेंसी नंबर जारी किये हैं। अस्पतालों में घायलों के लिए अलग से वार्ड बनाये गए हैं।
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि घायलों के लिए ट्रॉमा में इलाज सभी व्यवस्था की गयी है। ट्रामा सर्जरी, स्किन, आई, आर्थो व सर्जरी और एनेस्थीसिया डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को अलग से लगाया गया है। लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. एपी जैन ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे इलाज का इंतजाम है।
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में जो घायल व अन्य मरीज आएंगे। सभी को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि सीएचसी और पीएचसी में पूरी तरह से तैयार हैं। रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल, टीबी अस्पताल, झलकारी, डफरिन महिला अस्पताल समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों व सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है।

इन नम्बरों पर कॉल करें
चिकित्सा संस्थान इमरजेंसी नम्बर
केजीएमयू ट्रामा 9453004209
लोहिया संस्थान 0522-669200
बलरामपुर अस्पताल 8052644444
लोक बंधु अस्पताल 0522-2421146
सिविल अस्पताल 0522-402611

Previous articleकिडनी देकर अपनों को जीवनदान देने में महिलाएं आगे
Next articleहोली : हाई अलर्ट मोड पर रहेगी 108 एम्‍बुलेंस सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here