होली : हाई अलर्ट मोड पर रहेगी 108 एम्‍बुलेंस सेवा

0
520

होली के दौरान दुर्घटना या अन्‍य इमरजेंसी होने पर 108 पर करें कॉल

, हाट स्‍पाट पर तैनात रहने के दिए गए निर्देश

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। होली रंगों का त्‍योहार है। लेकिन होली के दौरान बहुत से लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। इसलिए प्रत्‍येक वर्ष की भांति उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 108 एम्‍बुलेंस सेवा को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दुर्घटना या अन्‍य इमरजेंसी में नि:शुल्‍क एम्‍बुलेंस सुविधा प्राप्‍त के लिए 108 नम्‍बर पर फोन करें। कुछ ही देर में नि:शुल्‍क पहुंचेगी और अस्‍पताल ले जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्‍तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवा प्रदाता संस्‍था ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि 108 सेवा की सभी एम्‍बुलेंस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके तहत 108 एंबुलेंस चिन्हित किए गए कुछ विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्‍य क्षेत्रों, हाट स्‍पाट व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। जिससे आपातस्थिति में आए मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही जल्‍द से जल्‍द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके। सभी एम्‍बुलेंसों में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्‍टाफ उपलब्‍ध हैं।

 

 

 

 

 

 

टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट या सांस से सम्‍बंधित समस्‍या, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्‍बंधित समस्‍या होने, या अन्‍य कोई भी समस्‍या होने पर 108 नम्‍बर पर तत्‍काल सूचना दें। 108 एम्‍बुलेंस जल्‍द से जल्‍द मौके पर पहुंचकर सेवा देगी।

इसके अलावा 102 एम्‍बुलेंसों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्‍योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक बच्‍चों को सेवाएं देने के लिए 102 एम्‍बुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्‍ध रहेगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2200 एम्‍बुलेंस संचालित हैं और 102 सेवा की कुल 2270 एम्‍बुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।

Previous articleHoli : अस्पतालों में सिर्फ emergency सेवा, OPD रहेगी बंद
Next articleभारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ – सुनील यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here