हिमाचल में यलो अलर्ट, हिमपात बारिश की संभावना

0
1080

न्यूज। हिमाचल प्रदेश में कल पांच जिलों में बर्फबारी और वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कुल्लू व लाहुल स्पीति जिले की पहाडियों समेत रोहतांग दर्रे पर आधा फुट से ज्यादा ताजा हिमपात हो गया है। वहीं मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास में ताजा हिमपात हुआ।

कुल्लू और लाहुल के बाद अब कांगड़ा, मंडी और शिमला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया और सचेत रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेाों में बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई बनी हुई है।

वहीं, चंबा जिले के उपमंडल भरमौर के कबायली क्षेा पांगी घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाइपें जाम हो गई हैं और लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पाइपें भी टूट गई हैं। सेचू, किलाड़, पांगी मुख्यालय, साच सहित अन्य गांवों में लोगों को बर्फ पिघलाकर पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है।

मौसम खराब रहने के बावजूद लाहौल से नौ लोग रोहतांग होकर मनाली पहुंचे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि आगामी चार से पांच दिन में अधिकतम और न्यनूतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। बुधवार को बादल छाए रहने से दिन के समय भी मौसम ठंडा रहा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleCAB का कांग्रेस ने किया विरोध, जलाया प्रतियां 
Next articleइंन्हेलर का प्रयोग है सही : डा. श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here