हाई अलर्ट है स्वास्थ्य सेवाएं

0
713

लखनऊ। राजधानी में कल से शुरु हो रहे इंवेस्टर्स समिट के तहत स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट है। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों तथा कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिये है आैर गैर जनपदों से 40 डाक्टरों के विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर तैनाती दे दी गयी है। वीवीआईपी मूवमेंट के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो बिस्तरों का अस्थायी हास्पिटल बन कर तैयार है। जहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी तैनात कर दी गयी है।

सीएमओ डा. नरेद्र अग्रवाल ने बताया कि राजधानी की सभी स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट कर दी गयी है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से लेकर अमौसी एयरपोर्ट तक महत्वपूर्ण स्थानों पर जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस तैनात कर दी गयी है। कु ल 51 एम्बुलेंस तैनात की गयी है। उन्होंने बताया कि गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल व संस्थान को रेफरल सेंटर बनाया गया है। यहां पर इमरजेंसी सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम तैनात कर दी गयी है। इसके अलावा दूसरा रेफरल हास्पिटल अमौसी एयर पोर्ट के करीब पीजीआई को बनाया गया है।

इसके साथ ही लोक बंधु अस्पताल को हाई अलर्ट है। सीएमओ डा. अग्रवाल ने बताया कि अन्य जनपदों से 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। वह विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दी गयी है। सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में दस-दस अतिरिक्त बिस्तर इमरजेंसी में अतिरिक्त है। राजधानी के कुल 30 अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उनका कहना है कि इमरजेंसी दवाओं की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि सीएम आवास, गोमती नगर, अमौसी एअर पोर्ट सहित अन्य स्थानों पर एलएस व बीएलएस एम्बुलेंस लगायी गयी है, जोकि 24 घंटे मूवमेंट के लिए अलर्ट रहेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआैर एक बार फिर जिंदा मरीज मर गया!
Next articleयहां की इमरजेंसी में मचा बवाल…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here