लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित राजकीय रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में हड्डी रोग के मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। मरीज को सीधे दूसरे अस्पताल जाने की सलाह मिलती है। काशीराम आवासीय योजना की निवासी बिमला गौतम ने बताया कि गुरुवार सुबह टैक्सी से जा रही थी। इस दौरान एक्सीडेन्ट में पैर की गाँठ की कटोरी टूट गई।
इलाज के लिए जब आरएलबी हास्पिटल पहुंची तो इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद सीधे डाक्टर ने कहा कि ऐक्स-रे कराने आैर रिपोर्ट मिलने तक तीन-चार दिन लग जाएंगे आैर यदि ऑपरेशन करना पड़ा तो इसकी सुविधा नहीं है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जानकारी करने के बाद ही कोई उत्तर दे पाएंगे।















