लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई की ओपीडी वाले में मरीज की जांच के लिए पैथालॉजी में लम्बी लाइन लगने वाले तीमारदारों के लिए खुशखबरी है। यहां पर मरीज की शाम चार बज कर पैतालिस मिनट (पौने पांच बजे तक) तक ब्लड, यूरीन समेत अन्य जांचों के लिए नमूने दिये जा सकेंगे।
संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित अग्रवाल ने जारी एक आदेश में संस्थान के सभी डाक्टर, रेजिडेंट से कहा है कि नवीन ओपीडी के सैम्पल कलेक्शन सेंटर में 24 घंटे लैब से सम्बंधित जांचों के समय में बढ़ा दिया गया है। अब इसके नमूने सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह सात बजे से शाम 4:45 बजे तक और शनिवार के दिन सुबह सात बजे दोपहर 12:30 बजे तक लिए जाएंगे। पीजीआई के तीमारदारों ने इस निर्देश का स्वागत करते हुए अपनी जांच की समस्याओं का निराकरण करने में मदद मिलने की खुशी जतायी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











