न्यूज । कोरोना पर प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा अहम फैसला किया गया है। अब 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोग भी टीका लगवा सकेंगे। बड़ी आबादी का कोविड वैक्सीनेशन हो सकेगा। बताते चलें अभी तक 45 साल से ऊपर उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन किया जा रहा था। इस वैक्सीनेशन अभियान में बुजुर्गों ने जमकर सेंट्ररो पर वैक्सीनेशन कराना शुरू कर दिया। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लगातार हो रहे वैक्सीनेशन कैसे लाखों की संख्या में ऐसे भी हैं जो कि 2 बार वैक्सीनेशन करा चुके हैं और उनमें एंटीबॉडी भी बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय कोशिश कर रहा है, जितनी ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन हो जाएगा उतनी ही जल्दी लोगों में हार्ड इम्यूनिटी बढ़ने लगेगी। फिलहाल अब 18 साल से ऊपर लोगों को वैक्सीनेशन के मिले निर्देश के बाद युवाओं में एक नया जोश आना शुरू हो गया है।












