लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रविवार को गोंडा निवासी बुजुर्ग मरीज (75) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण होने पर गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। मरीज को कोरोना संक्रमण के अलावा टीबी, मैनेजाइटिस बीमारी के भी चपेट में थे।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर के अनुसार 30 मई को गोंडा स्थित रानी बाजार निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को केजीएमयू में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि वह कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। बुजुर्ग टीबी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। टीबी का प्रभाव शरीर के दूसरे अंगों पर आ गया था। उन्होंने बताया कि संक्रमण का असर दिमाग तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार लखनऊ में ही करने की इच्छा प्रकट की है। लिहाजा परिवारीजनों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करने को कहा। परिवारीजनों को चार पीपीई किट उपलब्ध करा दी गयी।












