लखनऊ। गोल्फ कार्ट में अब खिलाड़ी नहीं, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मरीज चलेंगे। यह कार्ट बैठ कर जाने वाले मरीजों को ट्रामा सेंटर से विभिन्न विभागों में जांच कराने व भर्ती कराने के लिए ले जाएगी। मरीजों के लिए संचालन को शुरू कराते हुए कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि गोल्फ कार्ट को ट्रामा सेंटर आैर केजीएमयू के विभिन्न विभागों के बीच चलाया जाएगा। यह मरीजों को उपचार व जांच कराने के लिए मरीजों को व तीमारदारों को ले जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वाहन का संचालन मरीजों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है।
बताते चले कि गोल्फ कार्ट में लगभग आठ मरीज बैठक कर चलेंगे। बड़ी होने के कारण इसमें मरीजों को दिक्कत भी नहीं होगी। बताते चले कि केजीएमयू को मिली गोल्फ कार्ट में केजीएमयू कुलपति प्रो. रविकांत के कार्यकाल में दी गयी थी। तब से कुलसचिव कार्यालय के पास कोने में खड़ी रहती थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार ने बताया कि मरीजों को दिक्कत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मरीजों के हित में कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट लगातार प्रयास कर रहे है कि उन्हें कोई दिक्कत न हो। प्रवक्ता डा. नरसिंंह वर्मा ने बताया कि खराब एम्बुलेंस को भी बेहतर कि ये जा रहा है। गोल्फ कार्ट की तैनाती के अवसर पर ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. हैदर अब्बास भी मौजूद थे।















