जेनेटिक स्ट्रेंथ को समझना स्पोर्ट्सपर्सन के लिए बेहद फायदेमंद

0
809

लखनऊ। विरासत में मिली आनुवांशिकी की ताकत उभरते खिलाड़ियों को सही खेल चुनने और अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है , यह बात खेल विभाग के निदेशक डॉ. आर पी सिंह ने ‘लाइफटाइम जेनेटिक्स प्रोग्राम’ पर आयोजित कार्यशाला ने कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकसित देश हमसे आगे हैं। क्योंकि वे हमसे बहुत आगे की तकनीकों का आविष्कार करते हैं कर उसका अनुसरण करते हैं। हालांकि यहां भी हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपने आपको ढाल रहे रहे हैं।

डा. सिंह ने कहा कि तकनीक अब वैज्ञानिक रूप से मान्य हो चुकी है और हम मानव जाति के लिए एक वरदान के रूप में काम कर सकते हैं न केवल हमारे जेनेटिक परीक्षण से भविष्य की बीमारियों को रोकने का मार्ग समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी वैज्ञानिक तरीके से हमारी स्वास्थ्य चुनौतियों का निदान करने में हमारी मदद कर सकती है। श्री सिंह ने कहा कि जेनेटिक टेस्ट के माध्यम हम अपनी मेडिकल कुंडली तैयार कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आने वाली बीमारियों से बचा जा सकेगा। कार्यशाला में स्टैन सेराव, वेलोसिटी के सीएमडी, जीएस परिडा, वेलोसिटी के सीईओ न्यूट्रिग्नॉमिक्स काउंसलर और न्यूट्रिशन रिद्धि शाह और रीना बालिगा भी मौजूद थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयह है लक्षण तो हो सकता है रूमेटिक बुखार
Next article12 आशाओं की बर्खास्तगी के आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here