गौहर खान ने लखनऊ में एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘आफत’ का ट्रेलर लॉन्च किया

0
780

लखनऊ – पाँच अस्वाभाविक गुणों वाली पाँच सुंदर लड़कियाँ हैं, जिनकी एक आम समस्या है रूढ़िवादिता! एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘आफत’ का यही फलसफा है! विश्व का सबसे बड़ा लोकल वीडियो प्लेयर और अग्रणी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर दर्शकों के लिये यह अनूठी वेब सीरीज लेकर आया है, जो अरेंज्‍ड मैरिज पर एक हास्‍यप्रद मगर विचारोत्तेजक समीक्षा प्रस्तुत करती है, साथ ही बताती है कि समाज को एक ‘आदर्श दुल्हन’ से क्या चाहिये। इस सीरीज में मुख्य भूमिकाएं चित्राशी रावत, पुष्टी शक्ति, निकिता दत्ता, अंशुल चौहान, नीलम सिविया, सिद्धार्थ भारद्वाज और सीमा पाहवा ने निभाई हैं और इसका निर्देशन शानहंत शाह ने किया है। यह शो एमएक्स प्लेयर पर 20 फरवरी से निशुल्क स्ट्रीम होगा।

इस शो का ट्रेलर आज लखनऊ में उस महिला ने लॉन्च किया, जिन्हें ग्लानिहीन और अपनी पसंद पर गर्व करने वाली माना जाता है, और वह महिला है खूबसूरत गौहर खान। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को हमेशा यह एहसास कराया जाता है कि उनकी पसंद पर सबकी सहमति होनी चाहिये। लेकिन आज, मुझे लगता है कि किसी को भी अनुमोदन का ठप्पा नहीं चाहिये, खासकर तब, जब समाज को ऐसा लगता हो। हम जो भी हैं, ठीक हैं और हमें अपने जीवन में उठाए गये कदमों पर गर्व होना चाहिये। आफत ऐसा शो है, जो बड़ी सुंदरता से यह संदेश देता है और ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर यहाँ आकर मैं बहुत खुश हूँ।’’

आफत पाँच दूरदर्शी महिलाओं की कहानी है, जो किसी भी पुरूष के लिये उपयुक्त हो सकती हैं, लेकिन इनमें से प्रत्येक में एक अनूठा गुण है, जो उन्हें संपूर्णता से दूर करता है। उनका जीवन एक-दूसरे के समानांतर है, जिसे पिरोने वाला धागा है मैरिज एजेंसी वाला लड़का। आयशा (अंशुल चौहान) एक सफल वॉइस ओवर आर्टिस्ट है, लेकिन उसने कभी अपने शरीर को वैक्स नहीं किया। अनु (नीलम सिविया) भारत की आधुनिक युवा महिला है, जो एक एमएनसी में कोडर है। लेकिन वह गंजी है! फैज़ा (चित्राशी रावत) एक उभरती कवियत्री है, जिसकी भाषा बहुत रंगीन है। अदिति (शक्ति) के पास एमबीए की डिग्री है, वह धनवान है, लेकिन उसका वजन बहुत ज्यादा है। तितली (निकिता दत्ता) एक प्रतिभावान उद्यमी है, लेकिन तलाकशुदा है।

बाल वाली, गंजी, गाली देने वाली, ज्यादा वजन वाली और तलाकशुदा- यह पाँचों साथ मिलकर एक आफत बन गई हैं, जिनसे रिकी (सिद्धार्थ भारद्वाज) का सामना होता है। आफत की स्ट्रीमिंग 20 फरवरी, 2019 से एमएक्स प्लेयर पर निशुल्क होगी!

एमएक्स प्लेयर के विषय में

टाइम्स इंटरनेट की कंपनी, एमएक्स प्लेयर विभिन्न जॉनर और भाषाओं में रोमांचक कंटेट की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के साथ ही ऑफलाइन अग्रणी वीडियो प्लेयिंग क्षमताओं की पेशकश करती है। एमएक्स प्लेयर भारत में 7.5 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स (डीएयू) और 36 करोड़ से अधिक डाउनलोड के साथ दुनिया का सबसे बड़ा लोकल वीडियो प्लेटफॉर्म है। यह हर 4 में से 1 स्मार्टफोन पर मौजूद है और 2012 के बाद से लगातार टॉप 10 एंड्रॉइड ऐप में शुमार है। यह ऐप एंड्रॉइड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइसमें दिक्कत आने पर आता है चक्कर और खो जाता है बैंलेंस
Next articleयह कैप्सूल शरीर के अंदर की ब्लीडिंग बता देगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here