गले से ट्यूमर निकाल दिया बच्चा को राहत

0
1761

लखनऊ – किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मैक्सिलोफेसियल विभाग के डा. हरिराम ने बारह वर्षीय बच्चे के गले के पास का ट्यूमर निकाल कर राहत दे दिया है। गले से गाल की ओर बढ़ रहा ट्यूमर ने श्वसनतंत्र को दबा रहा था जो कि बच्चें को सांस लेने में दिक्कत पैदा कर रहा था। डा. हरिराम ने बताया कि सीतापुर निवासी राम गोपाल का बारह वर्षीय बेटा परसू गले में दर्द होता रहता था। गले में छोटे दाने से बढ कर गाल के समीप पहुंच चुका ट्यूमर ने बेटे को दिक्कत करना शुरू कर दिया था। बच्चे को सास लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों ने बताया कि पहले तो एरा में जांच करा कर आपरेशन भी करा चुका है।

वहां फायदा नही हो पाया था। उसकी दिक्कते बढ़ती ही जा रही थी। इसके लिए केजीएमयू के दंत संकाय में ओपीडी में जाकर दिखाया। ट्यूमर लगातार बढतर जा रहा था। यहां पर डा. हरिराम ने जांच के बाद सर्जरी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान गले की नर्व सिस्टम को ध्यान रखना आवश्यक था। उन्होंने बताया कि सर्जरी में उनके साथ विशेषज्ञ डाक्टर विरेन्द्र वर्मा, डा. रुबि, डा, सुजय के साथ एनेस्थिसिया की डा.मोनिका आदि मौजूद थी। उन्होंने बताया कि लगातार तीन घंटे तक सर्जरी में सभी का सहयोग मिल है। डा. हरी राम ने बताया कि सर्जरी के आंकड़ों के अनुसार बहुत दुर्लभ केस है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडिजिटल लेनदेन के मामले में पीएनबी शीर्ष पर
Next articleइनसे वार्ता सफल रही तो रेजीडेंट डाक्टर्स की नहीं हड़ताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here