लखनऊ। हजरतगंज पार्क रोड स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर ने शिशु की ब्लड गलत जांच रिपोर्ट दे दी। यही नहीं रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने इलाज ने शुरू कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शक के आधार पर दोबारा दूसरी पैथोलॉजी से जांच कराने के लिए कहा, डाक्टरों का शक ठीक निकला, दूसरी जांच रिपोर्ट बहुत अंतर था। आक्रोशित परिजन बुधवार को जब गलत जांच रिपोर्ट लेकर शिकायत लेकर पहुंचे, तो पहले वह अपनी जांच रिपोर्ट को गलत मानने से इनकार करने लगे। तीमारदारों से हंगामा मचाया, तो डायग्नोस्टिक सेंटर कर्मियों ने अभद्रता करते हुए बाहर निकाल दिया। नाराज तीमारदारों ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर लापरवाही व अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर देर शाम डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधन ने रिपोर्ट को ह्यूमन इरर बताया है।
उदयगंज निवासी अनु अंसारी का एक महीने का शिशु की 23 अक्टूबर को तबियत खराब होने लगी तो घर के लोगों ने सदर के निजी डॉक्टर से इलाज कराना शुरू किया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची की पीलिया की संभावना व्यक्त करते हुए जांच कराने के निर्देश दिये। परिजनों ने 24 अक्टूबर को शिशु का सैंपल पार्क रोड स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में दिया। जहां सिरम बिलरूबीन (पीलिया) को जांच रिपोर्ट में अधिक बताया गया था। जब जांच रिपोर्ट देखी तो इलाज कर रहे डॉक्टर भी परेशान हो गये। आनन फानन में उसे भर्ती करके इलाज करना शुरू किया तो जांच रिपोर्ट में संशय प्रकट किया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने एक बार फिर दूसरे पैथोलॉजी सेंटर से वहीं जांच कराने को कहा।
जहां की जांच रिपोर्ट में पीलिया का प्रतिशत सामान्य आया। बुधवार को दोनों जांच रिपोर्ट लेकर तीमारदार शिकायत लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर गए। जहां पर डायग्नोस्टिक सेंटर कर्मियों ने अपनी गलती मानने की बजाये जांच रिपोर्ट को सही बताते हुए तीमारदारों से कहासुनी करते लड़ने लगे। आक्रोशित तीमारदारों ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी तो पुलिसकर्मियों ने सभी को कोतवाली भेज दिया। यहां पर परिजनों की पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। तीमारदारों का आरोप है गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर शिशु का गलत दिशा में इलाज शुरू हो गया था। ऐसे में शिशु की किडनी पर भी असर पड़ सकता था। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का तर्क है कि मामला संज्ञान में आया है। तीमारदारों से जांच रिपोर्ट लेकर जांच होगी। जांच गलत होने पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












