लखनऊ । वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ पीके गुप्ता यूपी मेडिकल काउंसिल गवर्निंग बीडी के निर्वाचित सदस्य चुन लिए गए हैं।
यू पी मेडिकल कौंसिल आधुनिक चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर्स का पंजीकरण तथा नियामक संस्था के रूप में काम करती है । लखनऊ के वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ पी के गुप्ता आई एम ए लखनऊ तथा लखनऊ पैथोलॉजी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं ।
आई एम ए उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ जे डी रावत, लखनऊ पूर्व अध्यक्ष आई एम ए यू पी डॉ ए एम खान तथा लखनऊ आई एम ए के डॉ मनीश टंडन डॉ प्रांजल अग्रवाल ने बधाई दी।












