Advertisement
Home India फिटनेस पेशेवरों के लिए आरईपी-इंडिया का गठन

फिटनेस पेशेवरों के लिए आरईपी-इंडिया का गठन

0
817

न्यूज। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और फिक्की की ओर से आगे बढ़ाई जा रही संस्था स्पोट््र्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल ने एक रजिस्टर फॉर एक्सरसाइज प्रोफेशनल इंडिया फाउंडेशन (आरईपी-इंडिया) के साथ करार किया है। आरईपी-इंडिया एक गैर लाभकारी कंपनी है, जिसे मंगलवार को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस करार के बाद स्पोट््र्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल और आरईपी इंडिया प्रशिक्षित भारतीय फिटनेस पेशेवरों को भारत से बाहर विकसित देशों में बेहतरीन वेतन वाली नौकरियों के लिए तैयार करेंगे। आरईपी-इंडिया दुनिया भर में प्रशिक्षित फिटनेस पेशेवरों को मान्यता देने वाली संस्था द इंटरनेशनल कंफेडरेशन ऑफ रजिस्टर्स फॉर एक्सरसाइज प्रोफेशनल्स के साथ जुड़ेगी।

स्पोट््र्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल के सीओओ तहसीन जाहिद ने कहा, अनुमान है कि 2020 तक 29 साल की प्रति नागरिक औसत आयु के साथ भारत दुनिया का सबसे युवा देश होगा। ऐसे में आरईपी इंडिया के साथ करार दुनिया भर में योज्ञ भारतीय फिटनेस प्रशिक्षकों को बढ़ावा देने के लिहाज से एक ऐतिहासिक कदम है। भारत में आरईपी की एंट्री से हमारी’कौशल भारत”मुहिम को और मजबूती मिलेगी। इसके तहत हमारी दिसंबर 2019 तक पूरे देश में 100 कौशल केंद्र शुरू करने की योजना है।

आरईपी -इंडिया के संस्थापक अमजद खान ने कहा, भारतीय फिटनेस उद्योग, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है। ऐसे में भारतीय फिटनेस पेशवरों को अंतरराष्ट्रीय फिटनेस उद्योग से जुड़ना चाहिए। तब वह आरईपी-इंडिया के सहयोग का फायदा उठाते हुए विदेशों में काम कर सकेंगे।

स्पोट््र्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल की गवर्निंग काउंसिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट काइजाद कपाड़यिा ने कहा,आईसीआरईपी ने दुनियाभर भर के फिटनेस उद्योग का मानकीकरण किया है। हमारे संगठन में 8 देश, अमेरिका, कनाडा, ब्रिाटेन, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। आरईपी -इंडिया के भारत में लॉन्च होने के साथ ही सदस्य देशों की संख्या 9 हो गई है। हम मान्यता प्राप्त भारतीय फिटनेस ट्रेनर पेशेवरों को हरसंभव मदद करेंगे। फिटनेस प्रशिक्षण के क्षेा में करियर बनाने की संभावनाएं तलाश रहे भारतीय युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने की दिशा में हमारी भूमिका बेहद अहम है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleइंडोस्कोपी मशीन खराब, मरीज परेशान
Next articleखुला किस्मत का ताला, लगी सात करोड़ की लॉटरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here