कैंसर संस्थान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

0
398

लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शनिवार को अचानक आग लग गयी। संस्थान के रेडिएशन आंकोलॉजी भवन स्थित यूपीएस रूम में रखी बैटरियों में आग लग गयी। कर्मचारियों ने फायर विभाग की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। घटना सुबह आठ बजे की बतायी जाती है।

Advertisement

दरअसल रेडिएशन आंकोलॉजी भवन में यूपीएस रूम है आैर वार्ड दूसरे भवन में संचालित होता हैं। सुबह अचानक यूपीएस से धुआं निकलने लगा। इससे वहां पर कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तेजी से बढ़ता धुआं देखकर वहां अफरा-तफरी मच गयी। जब तक कर्मचारी वहां पहुंचे तक तक आग की लपटे उठने लगी। कर्मचारियों ने तत्काल आग की सूचना संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों को देने के साथ फायर विभाग को दी।
इसके बाद फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी। इनमें एक फायर विभाग की गाड़ी गोमतीनगर और तीन पीजीआई क्षेत्र से पहुंच गयी, हालांकि सस्थान के संसाधनों से ही आग पर निंयत्रण पा लिया गया।

फायर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि 20 मिनट में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि यूपीएस में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। मामूली नुकसान हुआ है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी मशीनों पूर्व की भांति काम कर रही हैं।

Previous articlePGI में यह 17 महत्वपूर्ण टेस्ट होंगे निशुल्क
Next articleKgmu: डाक्टर के पर्चे पर लिखी दवा का आडिट शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here