न्यूज। प्रदेश में हाथीपांव (फाइलेरिया) के मरीजों को और बेहतर इलाज मिलेगा। इसके लिए टूडियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज और केरल के इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड डर्मेटोलॉजी के साथ समझौता किया। समझौते पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रकाश चन्द्र सक्सेना व इंस्टीट्यूट के डॉ. गुरु प्रसाद ने हस्ताक्षर किए।
फाइलेरिया के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसके समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है। आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि इंस्टीट्यूट से हाथीपांव के इलाज व शोध की तकनीकी सहायता मिल सकेगी। इसके इलाज को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जाएगा।
दोनो संस्थानों ने हाथीपांव के इलाज के अतिरिक्त इस विषय पर विश्वस्तरीय शोध कार्य करने व उसके प्रकाशन किये जाने पर भी सहमति व्यक्त की। इस मौके पर डॉ. संजीव रस्तोगी उपस्थित थ।












