लखनऊ। राजधानी में बुधवार को 14 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी। इनमें निशांतगंज के समीप स्थित फातिमा अस्पताल से चार नर्सिंग स्टाफ, चार प्रवासी, आरपीएफ का एक जवान, जानकीपुरम में एक, न्यू हैदराबाद में एक मरीज के अलावा पीजीआई आैर गोमती नगर के लोहिया संस्थान के एक- एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण मिला है। सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 296 लोगों के नमूने लिए गये, जिन्हें केजीएमयू में जांच के लिए भेजा गया है।
फातिमा अस्पताल में एक मरीज में कोरोना पुष्टि के बाद नर्सिंग व अन्य स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था। जब स्टाफ के नूमने की जांच करायी गयी, तो चार नर्से संक्रमित मिली।
इनकों इलाज के लिए लोहिया संस्थान में भर्ती कराया है। इसके अलावा मुम्बई सहित कई अन्य राज्यों से आए चार प्रवासी में कोरोना की पुष्टि होने पर लोकबंधु अस्पताल आैर बाकी तीन प्रवासियों को बक्शी का तालाब स्थित राम सागार मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त आलमनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सेल के सिपाही में कोरोना की पुष्टि की गयी है, जो आरपीएफ कालोनी के रहने वाले हैं। पीजीआई में उपचार कराने गए एक मरीज में कोरोना की पुष्टि की गयी। बांसमंडी में एक गर्भवती में कोरोना की पुष्टि के बाद उसी परिवार में एक आैर मरीज तथा जानकीपुरम में एक मरीज की कोरोना की पुष्टि होने पर बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्रा सौ शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
न्यू हैदराबाद में कुछ दिन पहले एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग अभियान चलाया तो वहीं एक अौर पड़ोसी भी कोरोना संक्रमित निकला। इसके अलावा लोहिया संस्थान का ओटी टेक्नीनियन में कोरोना की पुष्टि की गयी। बताया जाता है कि चिनहट क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर में रहने वाले इस कर्मचारी को कोरोना के लक्षण प्रतीक हुए तो उसने एक प्राइवेट पैथालॉजी से जांच करने पर कोरोना पॉजिटिव निकला, उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है।












