लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संविदा कर्मियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सोमवार को एक बार फिर निदेशक से वार्ता करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। अगर मांगे पर कोई सुनवाई नही होती है, तो कार्यबहिष्कार आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बताते चले कि लोहिया संस्थान के आउट सोर्सिंग कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। सप्ताह भर से बांह पर काला फीता बांध कर कार्य करने के बाद दो दिन से अनशन भी शुरू कर दिए हैं। शनिवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का भी ज्ञापन देने का प्रयास किया गया। संगठन के महामंत्री सच्चिदानंद ने बताया कि सोमवार को निदेशक से मिलकर काम बंद करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद दोपहर में सभा होगी और फिर उग्र आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।












