KGMU -19 से इमरजेंसी सेवा बंद

0
890

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गयी है। सिर्फ कार्डियक व गाइनोकोलॉजी की इमरजेंसी सेवा चलती रहेगी। इससे पहले ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद हो गयी। कुछ महत्वपूर्ण विभागों की ओपीडी भी ऑनलाइन चल रही है। अब केजीएमयू में सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजो की हंी भर्ती की जाएगी। यह कार्य 19 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए देखते हुए ट्रामा सेंटर में किसी भी तरह की इमरजेंसी सेवा नही दी जाएगी। कहीं से भी आये एक्सीडेंटल, न्यूरो सर्जरी, आर्थोपैडिक, नियोनेटल संिहत अन्य जटिल बीमारियों के मरीज आते है। अब किसी प्रकार के गंभीर मरीज को इमरजेंसी में भर्ती नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ लारी कार्डियोलाजी में कार्डियक के मरीजों की इमरजेंसी भर्ती ही होगी। इसी प्रकार क्वीन मेरी अस्पताल में भी सिर्फ गायनोकोलॉजी की इमरजेंसी भर्ती ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में पहले ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी प्रकार की ओपीडी सेवा बंद कर दी गयी थी। इसके अलावा कैंसर व पांच अन्य कुछ महत्वपूर्ण विभागों की ओपीडी भी ऑनलाइन पंजीकरण करके ही की जा रही है। यहां पर भी मरीज को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में पहले ही कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए आरेंज जोन बना हुआ है। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज में अगर गंभीर बीमार है तो उसका इलाज किया रहा था। उनका कहना है कि फि लहाल यह आदेश 19 अप्रैल (सोमवार) से लागू होगा।

Previous articleCOVID- आक्सीजन के छोटे सिलेंडरों की कमी
Next articleकोरोना से मौत, इलाज के लिए नहीं मिली एम्बुलेंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here