इमाथाम्सन कालेज सहित 18 संस्थानों को नोटिस

0
827

लखनऊ। राजधानी में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू, वायरल फीवर जैसे बीमारी होने की आशंका बढ़ गयी है। पिछले कई दिनों से मलेरिया विभाग की टीम लगातार पुलिस, चिकित्सा संस्थान, स्कूल सहित अन्य संस्थानों पर छापा मारकर नोटिस जारी कर रही है, ताकि मच्छर पनपने न पाएं। इसके बावजूद कोई जागरूकता देखने नहीं मिली। शनिवार को टीम ने 25 स्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें 18 संस्थानों पर मच्छर के लार्वा पाए है, जबकि इनमें ज्यादातर संस्थानों में कई सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं।

जिन संस्थानों को नोटिस जारी गयी, उनमें होटल प्रकाश, हुसैनगंज में ज्वाला लॉन, लालबाग में इमाथाम्सन स्कूल व कालेज, लालबाग गल्र्स इण्टर कालेज, मानसरोवर आंख अस्पताल, लालबाग क्रिश्चियन एकुजेशन सोसाइटी, लालबाग में सेन्ट्रल मैथोडिस्ट चर्च, ओसीआर परिसर में कई स्थान आैर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, रतन स्वायर बिल्डिंग, सेवेन्थ डे सीनियर सेकेंड्री स्कूल आैर रायल होटल परिसर में मच्छरों के लार्वा मिलने पर नोटिस जारी गयी। इसके साथ ही विभागाध्यक्ष व भवन स्वामियों को 24 घण्टे के भीतर मच्छरों के पनपने वाली स्थितियां खत्म के निर्देश दिये गए। वरना कार्रवाई भी किये जाने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त लार्वा रोधी कार्यक्रम के तहत एण्टीलार्वा स्प्रे टीम ने चार वार्ड में लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया गया, इसमें यदुनाथ सान्याल वार्ड, विक्रमादित्य वार्ड, जेसी बोस वार्ड आैर गनेशगंज वार्ड में रसायन का छिड़काव किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार जिन कार्यालयों को आज नोटिस जारी की गयी है, उनके स्वामियों व कार्यालयाध्यक्षों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि मच्छर जनित स्थितियों को 24 घंटे के अंदर भौतिक, रसायन, जैविक अथवा अन्य किसी माध्यम से समाप्त करना सुनिश्चित करें।

Previous articleस्वाइन फ्लू की एक आैर में पुष्टि
Next articleएक मरीज में डेंगू के साथ चिकनगुनिया की पुष्टि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here