वैक्सीनेशन में बुजुर्गों सबसे आगे

0
820

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13409 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन कराया। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्गो की संख्या 5196 थी। स्वास्थ्य विभाग लगातार बुजुर्गो को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक भी कर रहा है। इसके अलावा वैक्सीन की सेकेंड डोज भी लगवाने के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल थे।
सोमवार को राजधानी के 133 कोविड सेंटरों पर वैक्सीनेशन अभियान चला। इनमें 73 सरकारी अस्पताल तथा 60 निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आंकड़ों के अनुसार 904 हेल्थ केयर वर्कर ने वैक्सीनेशन कराया। इनमें पुरुषों 561 तथा महिलाओं 343 ने वैक्सीनेशन कराया। हेल्थ केयर वर्करों में सेकेंड डोज लेने वालों की संख्या 703 रही, जब कि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र में 1733 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन कराया। इनमें 949 पुरुष आैर 784 महिलाएं शामिल थी। सबसे 60 वर्ष से अधिक उम्र 5196 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इनमें 2991 पुरुष तथा 2205 महिलाएं शामिल रही। इसके अलावा 986 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली वैक्सीनेशन की डोज ली। जब कि वैक्सीन की सेकेंड डोज लेने वालों में 3887 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विभिन्न कोविड सेंटरों में कुल 13409 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन कराया। स्वास्थ्य विभाग लगातार बुजुर्गो को वैक्सीनेशन के प्रति जागरू कर रहा है। ताकि बुजुर्ग ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन करा सके।

Previous articleस्कूलों में 24 से 31 मार्च तक होली अवकाश
Next articleवैक्सीन लगवाने के बाद डाक्टर कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here