डफरिन में अभी नहीं खुलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट

0
693

लखनऊ। डफरिन अस्पताल में अभी ब्लड स्टोरेज यूनिट नहीं खुल पायेगा। बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंक से महिला अस्पताल डफरिन में खून की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में महिलाओं संग उनके तीमारदारों को खून की जरुरत होने पर बलरामपुर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते है। ब्लड बैंक स्टोरेज यूनिट को अस्पताल में शुरू नहीं किया जा सकता जिसका मुख्य कारण अस्पताल में जगह की कमी के संग लाइसेंस और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति न हो पाना है। ऐसे में अस्पताल में खून की कमी से जूझ रही प्रसूताओं को खून की जरुरत पडऩे पर बलरामपुर अस्पताल में भगदौड़ कर खून का इंतजाम करने पर इलाज शुरू हो पाता है।

डफरिन अस्पताल में रोजाना सात से दस यूनिट ब्लड की मांग बलरामपुर अस्पताल से की जाती है। 250 बेड वाले अस्पताल में ओपीडी से लेकर भर्ती प्रसूताओं में रोजाना 30 से 35 महिलाएं एनिमिक होती हैं, ऐसे में सामान्य और ऑपरेशन दोनों तरह के प्रसव में डॉक्टरों को खून की जरूरत पड़ती है जिसके लिए तीमारदारों को बलरामपुर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू प्रशासन ने ट्रामा सेंटर में भीड़ कम करने को लेकर उठाये कड़े कदम
Next articleअस्पताल में रैंप बनाने के लिए सीएमओ से हुयी मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here