साफ पानी पिएं,राजधानी में फैल रहा है कालरा

0
765

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी के जलापूर्ति से संक्रमित क्षेत्रों में कॉलरा फैल रहा है। अभी अलीगंज के फतेहगंज के बाद अब विकासनगर के गजरहापुरवा में भी कॉलरा की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने विकासनगर में मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजे थे। जहां कालरा का संक्रमण मिला है। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

 

 

 

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि एक सैंपल रिपोर्ट में विब्रिायो कालरा की पुष्टि हुई है। ऐसे में उस क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे पानी अच्छे से उबाल और छानकर ही पीएं। गौरतलब है कि एक माह में दूसरी बार कॉलरा फैलने से अधिकारियों के होश उड़ गये है।

 

 

 

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक शुरुआत में 4 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. जिसमें दो सैंपल में विब्रिायो कॉलरी का पुष्टि हुई है. हालांकि, शुरुआत में जो लक्षण नजर आ रहे थे, वो कॉलरा के ही लग रहे थे. इसलिए उन्हीं लक्षणों के आधार पर लोगों का इलाज किया जा रहा है

Previous articleदेश में फर्स्ट टाइम लाईव इमरजेंसी मानिटरिंग सिस्टम लागू करेगा यूपी
Next articleKgmu : डे-केयर सुविधा शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here