लखनऊ सीएमओ डा एस एन यादव ने इतिहास रच दिया है। डा यादव सीएम ओ पद पर काबिज रहेगे , अगले आदेश तक उनका कार्यकाल बढा दिया गया है। यह पहला मौका है जब प्रदेश में सेवानिर्वत हो रहे सीएम ओ का कार्यकाल बढाया गया है। अभी प्रदेश में अस्पतालों के एम एस, सीएम एस का ही कार्यकाल ही बढा है।
डॉ. यादव ने चार साल का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा किया। अरबन सेंटर व एन एच एम की योजनाओ को सफलता पूर्वक पूरा कराया।हालाकि उन पर घोटाला का आरोप भी लगा , जिसकी जांच जारी है। फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शासन के अधिकारियों की नजरों में उनकी उनकी छवि साफ सुथरी है। डा यादव पहले डाक्टर है जो क्लीनिकल प्रैक्टिस भी बलराम पुर अस्पताल में करते है। बताया जाता है उनकी सादगी व लगन देखते हुए कार्यकाल बढा दिया है। हालांकि कुछ अधिकारी उनके बढे कार्यकाल को पचा नही पा रहे है।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।











