लखनऊ। शासन ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सा व्यवस्था को चाक -चौंबद करने के लिए कई फेर बदल किया है। शासन ने कुलपति ले. ज. डा. विपिन पुरी के बीमार होने पर अब आर्थोपैडिक विभाग के प्रमुख डा. विनी शर्मा को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। इसके अलावा कोरोना के प्रबंधन के लिए मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. वीरेन्द्र आतम व ट्रामा सेंटर के सीएमएस डा. संदीप तिवारी को सह प्रभारी बनाया गया है।
केजीएमयू में कुलपति ले. ज. विपिन पुरी के कोरोना संक्रमित होने के बाद डा. उमा सिंह को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया ,बताया जाता है कि डा. उमा के सक्रिय न रहने से काम काज में बाधा आ रही थी। इसके बाद शासन ने आर्थोपैडिक विभाग के प्रमुख डा. विनीत शर्मा को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी सौपी है। इसके अलावा केजीएमयू को कोविड -19 अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके विस्तार व प्रबंधन की जिम्मेदारी अब मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. वीरेन्द्र आतम व ट्रामा सेंटर के सीएमएस डा. संदीप तिवारी को सौपी गयी है।












