लम्बे संघर्ष के बाद अब डा. वेद को मिलेगा यह

0
512

कार्यपरिषद की बैठक केजीएमयू

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विभाग प्रमुख पद पर तैनात डा. वेद प्रकाश के प्रोन्नति में अब कोई दिक्कत नहीं आएगी। लम्बे समय से प्रोन्नति के लिए सघर्ष कर रहे डा. वेद को एडीशनल की जगह सीधे प्रोफेसर के साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
यह निर्णय शुक्रवार को केजीएमयू की कार्यपरिषद की आपात बैठक में लिया गया। राजभवन की ओर से निर्देश में डा. वेद को राहत देते हुए केजीएमयू को दो महीने में साक्षात्कार कराने को कहा गया था। उसी निर्देश को कार्यपरिषद की आपात बैठक में रखकर मुहर लगा दी गयी।

 

 

 

 

बताते चले कि डा. वेद प्रकाश वर्तमान में असोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात है और वर्ष 2018 में वह प्रोफेसर के पद के लिए मानकों के अनुसार योग्य हो गए, लेकिन वर्ष 2019 से केजीएमयू में नया नियम लागू हो गया, जिसके तहत असोसिएट के बाद प्रोफेसर के स्थान पर एडीशनल प्रोफेसर पर प्रोन्नति किया जाएगा। उसके बाद प्रोफेसर का पद मिलेगा। डॉ वेद का तर्क था कि उन्हें सीधे प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति किया जाए, क्योंकि वह नया नियम लागू होने से पहले पद के योग्य हो चुके थे। इसके लिए वह राजभवन तक न्याय की मांग करने गए जहां से उन्हें राहत मिली। राजभवन ने दो महीने में साक्षात्कार कराने को कहा है। शुक्रवार को कार्यपरिषद ने भी अब सीधे प्रोफेसर पर के लिए साक्षात्कार कराने के लिए हरी झंडी दे दी।

Previous articleKgmu: रिसर्च सेल में घोटाला, जांच शुरू
Next articleलोहिया संस्थान की निरस्त नर्सिंग भर्ती परीक्षा आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here